बुलंदशहर में हाईटेंशन तार गिरने से युवक की मौत:बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप,ग्रामीण शव लेकर थाने पहुंचे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 30, 2026
बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छपना में बिजली के तार की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने मृतक के शव को जहांगीरपुर थाने के भीतर रखकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और दोषी बिजली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्राम छपना निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनके घर के सामने बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। शुक्रवार को उनका 24 वर्षीय बेटा गौरव किसी काम से घर से बाहर जा रहा था। तभी ट्रांसफार्मर वाले खंभे से लटक रहा हाईटेंशन तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। करंट लगने से गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार और गांव में शोक व आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह घटना बिजली विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में जर्जर तारों और तकनीकी खामियों को लेकर कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी ऐसे कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। थाने के घेराव और बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। तहसीलदार सचिन कुमार, एसडीओ जेवर विशाल चौधरी और अवर अभियंता (जेई) जहांगीरपुर ने ग्रामीणों से बात की। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को बिजली विभाग की ओर से हरसंभव आर्थिक और अन्य सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बुलंदशहर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026