खुर्जा में स्वास्थ्य केंद्र की कैंटीन संचालिका को धमकी:पुलिस ने दर्ज की एनसीआर,आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 02, 2025
खुर्जा के अरनिया क्षेत्र स्थित सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र मुनि में कैंटीन संचालिका के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। जिला अधिकारी द्वारा नियुक्त कैंटीन संचालिका संतोष देवी को उनके ही गांव ढकपुरा निवासी धीरज सिंह ने धमकी दी है। 25 तारीख को धीरज सिंह कैंटीन में आया। उसने संतोष देवी को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अरनिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस कैंटीन में प्रसूता महिलाओं को खाना और दूध में पोषक आहार दिया जाता है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की है। वह खुलेआम घूम रहा है। आरोपी के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता को अपनी जान और संपत्ति का खतरा है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Related Articles
बुलंदशहर में वीडियो वायरल होने पर स्याना पुलिसकर्मी निलंबित:नशे में कार चला रहे सिपाही ने मारी टक्कर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026
बुलंदशहर में हाईटेंशन तार गिरने से युवक की मौत:बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप,ग्रामीण शव लेकर थाने पहुंचे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026
स्याना में शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार:ग्रामीणों ने CO को किया सम्मानित,जनता की सुनवाई से बढ़ा भरोसा... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026