खुर्जा में बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर:तारीख से घर लौट रहे थे,हादसे में युवक की मौत, चालक गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 29, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में अरनिया थाना क्षेत्र के इसनपुर फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान जहानपुर निवासी सत्येंद्र राघव (40) के रूप में हुई है। वह जेवर से तारीख करके अपने गांव लौट रहे थे। घटना देर रात जहांपुर गांव के पास हुई। तेज रफ्तार कार ने सत्येंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। घायल सत्येंद्र को तुरंत कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मृतक के पिता का नाम ओमपाल सिंह है। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही सत्येंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अरनिया पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Articles
बुलंदशहर में वीडियो वायरल होने पर स्याना पुलिसकर्मी निलंबित:नशे में कार चला रहे सिपाही ने मारी टक्कर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026
बुलंदशहर में हाईटेंशन तार गिरने से युवक की मौत:बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप,ग्रामीण शव लेकर थाने पहुंचे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026
स्याना में शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार:ग्रामीणों ने CO को किया सम्मानित,जनता की सुनवाई से बढ़ा भरोसा... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026