बुलंदशहर में स्वदेशी उत्पाद अपनाने का अभियान:स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने विदेशी कोल्ड ड्रिंक्स फेंकी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 29, 2025
बुलंदशहर में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने इसका नेतृत्व किया। भाजपा जिला कार्यालय के सामने प्रतीकात्मक कार्यक्रम में विदेशी कोल्ड ड्रिंक्स को फेंका गया। कार्यक्रम में शारदा ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं हमारी संस्कृति से जुड़ी हैं। ये देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करती हैं। विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने से आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने बताया कि विदेशी कंपनियां भारत से कमाया मुनाफा अपने देश ले जाती हैं। स्वदेशी उत्पाद अपनाने से स्थानीय कारीगर, किसान और उद्योग मजबूत होंगे। देश के उत्पादों को पहली पसंद बनाएं। भाजपा ने इस अभियान के जरिए आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने का संदेश दिया। शारदा ने युवाओं से आग्रह किया कि वे ब्रांड की चकाचौंध में न आएं। कार्यक्रम में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026