बुलंदशहर में किसान से रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो:डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 22, 2026

बुलंदशहर में किसान से रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो:डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में किसान से रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो:डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू

बुलंदशहर में प्रशासनिक भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। सोमवार शाम 7 बजे सदर तहसील में तैनात लेखपाल रमेश का किसान से रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी (डीएम) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर की सदर तहसील में कार्यरत लेखपाल रमेश राजस्व से जुड़े एक काम के बदले स्थानीय किसान से रिश्वत ले रहा था। काम के बदले बार-बार पैसे मांगे जाने से परेशान किसान ने लेखपाल की इस करतूत उजागर करने की सोची। किसान ने होशियारी दिखाते हुए एक जनसेवा केंद्र पर अपने मोबाइल कैमरे को इस तरह सेट किया कि लेन-देन की पूरी घटना उसमें रिकॉर्ड हो जाए। इसके बाद किसान ने लेखपाल को रिश्वत की रकम सौंपी और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

Published on September 22, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0