ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बुलंदशहर में साथी गंभीर घायल, परिजनों ने CHC पर किया हंगामा; पुलिस ने समझाया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 22, 2026
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बुलंदशहर में साथी गंभीर घायल, परिजनों ने CHC पर किया हंगामा; पुलिस ने समझाया
बुलंदशहर में सोमवार सुबह हापुड़ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नंदपुरी मोहल्ले के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बड्ढा वाजिदपुर निवासी मोहित (30) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल (सीएचसी) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। परिजनों ने हादसे को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला स्याना नगर का है।
Related Articles
हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बुलंदशहर पहुंचे:कलेक्ट्रेट घेराव से शहर की सड़कें जाम, खाद-गन्ना भुगतान मुख्य मांगें...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 22, 2026
बुलंदशहर में किसान से रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो:डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 22, 2026
बुलंदशहर में प्रदूषण फैला रहे हॉट मिक्स प्लांट पर कार्रवाई:चिमनी से निकल रहा था काला धुआं, सील किया गया; NOC भी नहीं दिखा सका प्रबंधन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 22, 2026