गुर्जर महासभा ने दहेज प्रथा पर जताई चिंता:प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- दहेज वाली शादियों की वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालें ...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 28, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने समाज में बढ़ती दहेज प्रथा पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दहेज और दिखावे वाली शादियों ने समाज के कमजोर वर्ग को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। यह प्रथा अब एक कुरीति बन गई है। दिनेश गुर्जर ने बताया कि इस तरह की शादियां जल्द ही टूटने लगती हैं। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर समय रहते इस कुरीति पर रोक नहीं लगी तो आने वाली पीढ़ी पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। समाज के लोग इस विषय पर चर्चा से बचते हैं। उन्होंने मांग की है कि दहेज वाली शादियों के वीडियो को वायरल करने पर सरकारी और सामाजिक स्तर पर प्रतिबंध लगाया जाए।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026