एक और निक्की जैसा हत्याकांड: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,सास और देवर गायब,दो साल पहले हुई थी आमिर से शादी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 25, 2025

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के बदौली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सन्नो नाम की एक विवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र बदौली गांव निवासी शाहरुख ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने करीब सवा दो वर्ष पहले अपनी बहन सन्नो और शबनम की शादी दनकौर कोतवाली के मकनपुर बांगर गांव निवासी आमिर उर्फ कपिल और आबिद के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। उसके बावजूद भी बहन के ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही दोनों बहनों के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बुलाया। आरोप है कि शुक्रवार की देर रात सन्नो की दहेज की खातिर पति आमिर और अन्य ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी।दहेज में 5 लाख रुपये और कार नहीं देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति आमिर उर्फ कपिल, जेठ अर्जुन, सास जन्नत, देवर सुंदर, शाहरुख, आबिद और रेनू उर्फ लाली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दम घुटने से हुई मौत...
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत दम घुटने से हुई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोप है कि महिला के पति का अन्य महिला से अवैध संबंध है। विरोध करने पर भी आरोपी मारपीट करता था।
Related Articles
मथुरा में हेमा मालिनी हूटर वाले ऑटो में घूमीं:खुद कटवाया 1 हजार का चालान,शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026
बुलंदशहर में युवक को गधे पर बैठाकर निकाली रैली:सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,महंगाई के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026

बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़:प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई,12 घूसें और 18 लातें मारी,पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026