किरायेदार महिला से छेड़छाड़ का मामला:पुलिस में शिकायत दर्ज,मकान बदलने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

August 21, 2025

किरायेदार महिला से छेड़छाड़ का मामला:पुलिस में शिकायत दर्ज,मकान बदलने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक मकान मालिक पर किरायेदार महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला लालडिग्गी निवासी फिरोज के मकान में किराए पर रहती थी। महिला का आरोप है कि फिरोज लगातार उससे छेड़छाड़ करता था। महिला ने उसे समझाने की कोशिश की। जब आरोपी नहीं माना तो महिला ने मकान बदल लिया। इसके बाद भी फिरोज ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। एक दिन जब महिला घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तब फिरोज ने उसे अकेला देखकर खींचने का प्रयास किया। महिला ने इसकी शिकायत अपनी सास से की। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जब महिला के परिजनों ने फिरोज के परिवार से शिकायत की, तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। फिरोज और उसकी पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75, 352, 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Published on August 21, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0