बुलंदशहर में बेटे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार:शराब के विवाद में लकड़ी की थपकी से पीटकर मार डाला था, गांव में चिल्लाकर बोला-मैंने मार दिया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 13, 2026
बुलंदशहर में बेटे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार:शराब के विवाद में लकड़ी की थपकी से पीटकर मार डाला था, गांव में चिल्लाकर बोला-मैंने मार दिया
बुलंदशहर में सोमवार को 30 वर्षीय बेटे सुमित की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता चंद्रवीर (62) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को पिता ने लकड़ी की थपकी से पीटकर बेटे की हत्या कर दी थी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने और घर में गाली-गलौज को लेकर होने वाले विवाद को हत्या की वजह बताया है। यह मामला नरसेना थाना क्षेत्र के खंदोई गांव का है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से ही चंद्रवीर और उसके बेटे सुमित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोपहर में दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान चंद्रवीर ने लकड़ी की थपकी से सुमित पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से सुमित की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता गांव में चिल्लाने लगा कि उसने अपने बेटे को मार डाला है। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
Related Articles
स्याना में बिना अनुमति आम के हरे पेड़ काटे:वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने जब्त किए कटे वृक्ष, कार्रवाई जारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 13, 2026
गुलावठी के छपरावत में-तालाब पर-अतिक्रमण:ग्रामीण और बच्चे परेशान, मुख्यमंत्री को शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 13, 2026
सिकंदराबाद में मिशन शक्ति रैली, बच्चों ने बताए हेल्पलाइन नंबर:महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 13, 2026