सिकंदराबाद में मिशन शक्ति रैली, बच्चों ने बताए हेल्पलाइन नंबर:महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 13, 2026
सिकंदराबाद में मिशन शक्ति रैली, बच्चों ने बताए हेल्पलाइन नंबर:महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया
सिकंदराबाद में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण में छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। लोगों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। रैली कोतवाली सिकंदराबाद से शुरू हुई। छात्राएं हाथों में हेल्पलाइन नंबर लिखी तख्तियां लेकर जीटी रोड, जेवर तिराहा और कुत्ते की कब्र होते हुए पावन कुटीर पहुंचीं, जहां यह खत्म हुई। छात्राओं ने बताया कि छेड़छाड़ या गलत व्यवहार होने पर 1090, घरेलू हिंसा के लिए 181, साइबर अपराध के लिए 1930, बच्चों की सहायता के लिए 1098 और पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। रैली की व्यवस्था कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई। मिशन शक्ति सह-प्रभारी रंजना और कोतवाली का स्टाफ भी मौजूद रहा। अभियान का मकसद महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
Related Articles
स्याना में बिना अनुमति आम के हरे पेड़ काटे:वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने जब्त किए कटे वृक्ष, कार्रवाई जारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 13, 2026
गुलावठी के छपरावत में-तालाब पर-अतिक्रमण:ग्रामीण और बच्चे परेशान, मुख्यमंत्री को शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 13, 2026
अमरपुर में लाखों की सड़क पर जलभराव:मौनी बाबा मंदिर के पास क्षतिग्रस्त, विभाग पर सवाल लोक निर्माण विभाग की कार्य शैली पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 13, 2026