गुलावठी के छपरावत में-तालाब पर-अतिक्रमण:ग्रामीण और बच्चे परेशान, मुख्यमंत्री को शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 13, 2026

गुलावठी के छपरावत में-तालाब पर-अतिक्रमण:ग्रामीण और बच्चे परेशान, मुख्यमंत्री को शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

बुलंदशहर के गुलावठी ब्लॉक के छपरावत गांव में ग्राम समाज-तालाब की बताई जाने वाली भूमि पर कई सालों से अतिक्रमण होने के आरोप का मामला सामने आया है! इस वजह से तालाब का गंदा पानी गांव की सड़कों और सरकारी स्कूल के रास्ते पर जमा हो जाता है। ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है। बदबू के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कुछ बच्चों ने तो स्कूल जाना भी छोड़ दिया है क्योंकि रास्ते में लगातार पानी भरा रहता है। गांव के राजकुमार सिंह ने 15 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में इसकी शिकायत की थी। उन्हें तुरंत समाधान के आदेश दिए गए थे, लेकिन 13 अक्टूबर 2026 तक भी समस्या हल नहीं हुई। ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला कोर्ट में है। पानी निकालने के लिए कई बार पंप का इस्तेमाल किया गया है। पक्के अतिक्रमण हटाने का काम राजस्व विभाग की टीम देखती है।

Published on October 13, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0