बुलंदशहर:शराब के नशे में गुड़से से वार,पति ने पत्नी और बच्चे पर किया हमला, पत्नी और बच्चा घायल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 12, 2025

शिकारपुर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चे पर गुड़से से हमला कर दिया।
वर्षा की शादी दिनेश से 29 जनवरी 2017 को हुई थी। पीड़िता वर्षा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शादी के 6 साल बाद से दिनेश पत्नी पर शक करने लगा। वह उसे जान से मारने की धमकी भी देता था।
वह वर्षा पर अन्य पुरुषों से बात करने का आरोप लगाता था। बुधवार रात करीब 3 बजे की घटना है।
उसकी सास बिना देवी भी वहीं थीं। वर्षा अपने बच्चे हर्षित के साथ चारपाई पर सो रही थी।
दिनेश ने अचानक गुड़से से हमला कर दिया। गुड़सा उसके पैरों में लगा और वह घायल हो गई।
वर्षा ने बचाव में पैर ऊपर कर लिए। वर्षा की चीख सुनकर बच्चा और सास जागे। पीड़िता को थाने लाया गया।
दिनेश ने बच्चे के पैर पर भी गुड़से से वार किया। उसने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025