पहासू में बारिश से मकान ढहा:प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलेगी मदद,मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोग घायल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 11, 2025

शिकारपुर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव बनेल में गुरुवार रात को एक मकान ढह गया। घायलों में आकाश पुत्र दुस्यंत राघव (22 वर्ष), शीला देवी (58 वर्ष) और जिगर (10 वर्ष) शामिल हैं। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
दबे लोगों को बाहर निकाला...
घटना रात करीब 11 बजे की है। अचानक छत भरभराकर गिर पड़ी। तीनों परिवारजन मकान में सो रहे थे।
आसपास के पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
शीला देवी के हाथ और पैर में भी चोट आई है। आकाश और जिगर को पैर में चोटें आईं।
सभी का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। अब उनके पास न रहने की जगह है
पीड़ित आकाश ने बताया कि उनका सब कुछ बर्बाद हो गया है। और न ही कोई सहारा।
ग्राम प्रधान पति दिनेश राघव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वे सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मकान की छत गिर गई है। स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।
पीड़ित परिवार फिलहाल दूसरे के मकान में रह रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द पक्का मकान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026