बुलंदशहर में प्रदूषण फैलाने वाला हॉट मिक्स प्लांट सील:चिमनी से निकल रहा था जहरीला धुआं, नियमों की अनदेखी पर हुई कार्रवाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 21, 2026
बुलंदशहर में प्रदूषण फैलाने वाला हॉट मिक्स प्लांट सील:चिमनी से निकल रहा था जहरीला धुआं, नियमों की अनदेखी पर हुई कार्रवाई
बुलंदशहर में जिला प्रशासन ने वायु प्रदूषण फैलाने वाले औद्योगिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार शाम जीटी रोड स्थित ग्राम धमरावली में एक हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया गया। संयुक्त टीम ने मौके पर प्लांट का संचालन पूरी तरह बंद करा दिया। अचानक निरीक्षण करने पहुंची टीम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। एसडीएम सदर अंगद यादव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने धमरावली गांव स्थित मैसर्स कृष्णा सिवियन प्राइवेट लिमिटेड के हॉट मिक्स प्लांट का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्लांट की चिमनी से काला धुआं निकलते देखा। प्रशासन के अनुसार इससे आसपास वायु प्रदूषण फैल रहा था। जांच में प्लांट में वायु प्रदूषण रोकने वाले जरूरी उपकरण नहीं मिले। NOC नहीं मिलने पर कार्रवाई टीम के मुताबिक प्लांट के पास राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जरूरी जल एवं वायु सहमति भी नहीं थी। पर्यावरण संबंधी मानकों के उल्लंघन को देखते हुए टीम ने मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026