मेरठ कमिश्नर और डीआईजी ने अंबकेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया:कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण,अधिकारियों को दिए निर्देश...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 11, 2025

बुलंदशहर के अहार स्थित प्राचीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने मेरठ जोन के कमिश्नर डॉ ऋषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी पहुंचे।
महाभारत कालीन इस मंदिर में एक लाख से अधिक कांवड़िए जल चढ़ाने आते हैं।
दोनों अधिकारियों ने मंदिर प्रशासन से मुलाकात कर आवश्यकताओं की जानकारी ली।
मंडल स्तरीय अधिकारियों ने जिला और तहसील स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सावन के पहले सोमवार को देखते हुए सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रहने और बाकी कार्यों को समय से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए गए।
मेरठ कमिश्नर ने मंदिर परिसर में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी संतोष कुमार, डीएम श्रुति शर्मा, एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल, क्षेत्राधिकारी अनूपशहर रामकरण सिंह सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में खनन माफिया ने कार से उठाया:होली पर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप,जंगल में छोड़कर भागा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026
बुलंदशहर में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत:होली खेलकर रिश्तेदारी जा रहे पति-पत्नी की बाइक को पीछे से बस ने मारी टक्कर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026

गैंगरेप मामले में बुलंदशहर पुलिस का समझौते का प्रयास:अफसरों की नाराजगी पर गिरफ्तारी,परिजनों के हंगामे पर 15 घंटे देरी से FIR...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026