बुलंदशहर में खनन माफिया ने कार से उठाया:होली पर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप,जंगल में छोड़कर भागा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 06, 2026

बुलंदशहर में होली पर मेला घूमने आई 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। खनन माफिया ने अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को उठा लिया। फिर कार में डालकर उसे 8 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया। उसके पीछे दूसरी कार से 2 और साथी वहां पहुंचे। फिर चारों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से रेप किया। छात्रा के बेहोश होने पर उसे बदहवास हालत में जंगल में छोड़कर भाग गए। घरवाले छात्रा को ढूंढते हुए जब जंगल पहुंचे, तो वह बेहोश पड़ी मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। होश आने पर भी वह किसी से बात नहीं कर रही। डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा गहरे सदमे में है। उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। घरवालों ने 4 मार्च को ही पुलिस को खनन माफिया समेत चारों आरोपियों के बारे में बताया। एक आरोपी छात्रा के गांव का ही रहने वाला है। लेकिन, 12 घंटे बीतने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इस पर गुरुवार सुबह छात्रा के पिता समेत अन्य गांववाले थाने में हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला चोला थाना क्षेत्र का है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026