बुलंदशहर में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत:होली खेलकर रिश्तेदारी जा रहे पति-पत्नी की बाइक को पीछे से बस ने मारी टक्कर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 06, 2026
बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ में एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 37 वर्षीय महिला राधा की मौके पर ही मौत हो गई। राधा खंडवाया गांव, शिकारपुर की निवासी थीं और विक्की की पत्नी थीं।यह घटना मेरठ-बदायूं हाईवे पर अहमदगढ़ कस्बे में हुई। जानकारी के अनुसार राधा अपने पति विक्की के साथ होली खेलकर अपनी रिश्तेदारी में जा रही थीं। शिकारपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान मोहित चौहान भी घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने तुरंत मोटरसाइकिल को रास्ते से हटाकर और शव को एक तरफ करके जाम लगने से रोका। थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर पति-पत्नी सवार थे। पति विक्की सुरक्षित हैं, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज बस को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026