आयुर्वेद कॉलेज छात्रों को मिली राहत, शैक्षणिक वर्ष नहीं होगा:भाकियू (टिकैत) की पहल पर वैद्य यज्ञदत्त शर्मा कॉलेज में समस्या का समाधान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 12, 2026
आयुर्वेद कॉलेज छात्रों को मिली राहत, शैक्षणिक वर्ष नहीं होगा:भाकियू (टिकैत) की पहल पर वैद्य यज्ञदत्त शर्मा कॉलेज में समस्या का समाधान
खुर्जा में वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्रों को बड़ी राहत मिली है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पहल के बाद उनकी समस्याओं का समाधान निकल आया है। कॉलेज प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष खराब नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कॉलेज पहुंचकर महाविद्यालय प्रशासन, प्राचार्य और संबंधित समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान छात्रों के आवेदन पत्र जमा करने और आगामी परीक्षाओं में शामिल होने से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से बात हुई। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के हित को सबसे ऊपर बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रवेश से जुड़ी सभी औपचारिकताएं ठीक से पूरी की जा रही हैं। योग्य छात्रों को समय पर परीक्षा में बैठने का पूरा मौका मिलेगा, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे। वार्ता के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कहा कि संस्था और किसान यूनियन दोनों का मुख्य मकसद छात्रों का शैक्षणिक भला करना है। भाकियू ने कॉलेज प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन पर संतोष जताया है। महाविद्यालय प्रशासन के इस छात्र-हितैषी कदम की तारीफ की जा रही है। समय पर बातचीत से समाधान निकलने से छात्रों और उनके माता-पिता को बड़ी राहत मिली है। इससे कॉलेज परिसर में भी अच्छा माहौल बना है।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026