बुलंदशहर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा:पहाड़ों पर बारिश से खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, अनूपशहर घाट पर कम हुए श्रद्धालु...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 12, 2026
बुलंदशहर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा:पहाड़ों पर बारिश से खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, अनूपशहर घाट पर कम हुए श्रद्धालु
बुलंदशहर में पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। बुलंदशहर के अनूपशहर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा का पानी घाट तक पहुंचने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम हो गई है। अनूपशहर गंगा घाट का नजारा पूरी तरह बदल गया है। गंगा उफान पर है और इसकी चौड़ाई करीब 4 किलोमीटर से ज्यादा हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी का स्तर काफी बढ़ गया है और करीब 40 से 50 फीट ऊंचा पानी बह रहा है। घाट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि पहले गंगा का पानी घाट से करीब एक किलोमीटर दूर बहता था। अब पानी सीधे घाट तक पहुंच गया है। तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के कारण श्रद्धालुओं में गंगा स्नान को लेकर डर बना हुआ है। इसके बावजूद कम संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर जलाभिषेक और आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। गंगा किनारे बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं और श्रद्धालुओं को समय-समय पर सावधानी बरतने की चेतावनी दी जा रही है। एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गंगा किनारे चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026