बुलंदशहर के सैदपुर रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत:आमने-सामने की टक्कर में गाड़ियां क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी, कोई घायल नहीं...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 12, 2026
बुलंदशहर के सैदपुर रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत:आमने-सामने की टक्कर में गाड़ियां क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी, कोई घायल नहीं
बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सैदपुर रोड पर जोली प्याऊ के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों कारें आमने-सामने से आ रही थीं और अचानक तेज टक्कर हो गई। भिड़ंत की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारों की मदद के लिए आगे आए। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को देखकर टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अच्छी बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट लगने की खबर नहीं है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई या कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर अगौता पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026