बुलंदशहर में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी:हाथ के आर-पार हुई गोली, नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 11, 2026

बुलंदशहर में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी:हाथ के आर-पार हुई गोली, नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी:हाथ के आर-पार हुई गोली, नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर के ककोड़ थाना इलाके में बुधवार रात करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। जहांगीरपुर रोड पर हुई इस घटना में युवक घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुर थाना इलाके के गांव गोविला का रहने वाला रवि, झाझर स्थित गांव खेड़ा निवासी जीतू के मकान पर गया था। वहां लेंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के कारण आरोपी आकाश वहां पहुंचा और रवि पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली रवि के हाथ में लगी और आर-पार हो गई। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गया। फायरिंग में घायल रवि को स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत नोएडा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिकंदराबाद के सीओ दीपक कुमार ने बताया कि ककोड़ कोतवाली इलाके की झाझर चौकी के पास जहांगीरपुर रोड पर एक युवक को गोली लगने की जानकारी मिली थी। घायल रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Published on September 11, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0