बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने
बुलंदशहर के खुर्जा नगर में बुधवार दोपहर 1 बजे एलआईसी ऑफिस के बाहर एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद ट्रांसफार्मर में एक बड़ा छेद हो गया, जिससे भारी मात्रा में तेल सड़क पर बहने लगा। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग बहते तेल को लूटने लगे। घटना के सामने आए वीडियो में लोग अपनी जान खतरे में डालकर बोतलों, डिब्बों और बाल्टियों में ट्रांसफार्मर का तेल भरते दिखे। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने और घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग तुरंत हरकत में आया। विभाग ने सावधानी के तौर पर इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी और मौके पर टीम भेजकर मरम्मत का काम शुरू करवाया। ट्रांसफार्मर लोड के कारण जला पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता हर्षित माथुर ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड होने के कारण वह जल गया था। ज्यादा गर्मी और दबाव की वजह से उसमें बड़ा छेद हो गया, जिससे तेल बाहर बहने लगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं और मरम्मत का काम चल रहा है।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में अखिलेश यादव का दौरा रद्द:प्रशासन ने हेलीपैड की अनुमति नहीं दी, पूर्व सीएम ने सरकार पर साधा निशाना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026