खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 11, 2026
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था
बुलंदशहर के खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड के आरोपी सौरभ को गुरूवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस की स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया पुलिस टीम ने सौरभ को झमका फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी सौरभ पुत्र अजयपाल सिंह, ग्राम बगराई (थाना खुर्जा देहात) का रहने वाला है। वह एक शातिर अपराधी है। 20 अगस्त को सौरभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुर्जा नगर क्षेत्र में अंकुर चौधरी नाम के युवक से मारपीट की थी। इलाज के दौरान 29 अगस्त को अंकुर चौधरी की मौत हो गई थी। अब तक 6 आरोपी भेजे चुके हैं जेल इस मामले में खुर्जा नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से फरार चल रहे सौरभ पर एसएसपी बुलंदशहर ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस मामले में खुर्जा नगर पुलिस पहले भी मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सौरभ के खिलाफ खुर्जा देहात और खुर्जा नगर थाने में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Related Articles
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में अखिलेश यादव का दौरा रद्द:प्रशासन ने हेलीपैड की अनुमति नहीं दी, पूर्व सीएम ने सरकार पर साधा निशाना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026