बुलंदशहर में अखिलेश की जनसभा की जगह बदली:नुमाइश मैदान में नहीं मिली अनुमति, अब कमालपुर में होगी रैली; अस्थायी हेलीपैड बनेगा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 08, 2026

बुलंदशहर में अखिलेश की जनसभा की जगह बदली:नुमाइश मैदान में नहीं मिली अनुमति, अब कमालपुर में होगी रैली; अस्थायी हेलीपैड बनेगा...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में अखिलेश की जनसभा की जगह बदली:नुमाइश मैदान में नहीं मिली अनुमति, अब कमालपुर में होगी रैली; अस्थायी हेलीपैड बनेगा

बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 सितंबर को मेरठ में जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले रैली शहर के नुमाइश मैदान में प्रस्तावित थी, लेकिन जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद स्थान बदल दिया गया है। अब मेरठ-गुलावठी मार्ग स्थित कमालपुर गांव में जनसभा होगी। अखिलेश यादव के आगमन के लिए गांव के बाहर अस्थायी हेलीपैड भी बनाया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि पार्टी की ओर से नुमाइश मैदान और गंगानगर मैदान में जनसभा कराने की अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन ने सुरक्षा और तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी। इसके बाद प्रशासन और सपा नेताओं के बीच बातचीत हुई। एसडीएम सदर ने कमालपुर गांव को जनसभा के लिए तय किया। पार्टी ने अब इसी स्थान पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Published on September 08, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0