जर्जर दीवार गिरने से दादी-पोती की मौत:ग्रामीणों ने मलबा हटाकर शव निकाले, दीवार के पास काम करते समय हादसा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 08, 2026
जर्जर दीवार गिरने से दादी-पोती की मौत:ग्रामीणों ने मलबा हटाकर शव निकाले, दीवार के पास काम करते समय हादसा
बुलंदशहर में रविवार को जर्जर दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौत हो गई। हादसे में 62 साल की ओमवती और उनकी 12 साल की पोती कुमकुम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामला अनूपशहर थाना क्षेत्र के ऐंचोरा गांव का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ओमवती और कुमकुम घर के पास बनी पुरानी दीवार के नजदीक काम कर रही थीं। इसी दौरान कमजोर हो चुकी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दोनों उसके मलबे में दब गईं। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
Related Articles
बुलंदशहर: कानून के छात्र अंकुर चौधरी को न्याय के लिए निकाला कैंडल मार्च।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 08, 2026
बुलंदशहर में अखिलेश की जनसभा की जगह बदली:नुमाइश मैदान में नहीं मिली अनुमति, अब कमालपुर में होगी रैली; अस्थायी हेलीपैड बनेगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 08, 2026
बुलंदशहर में तीसरे दिन भी तेज बारिश जारी:मौसम सुहावना हुआ, किसानों के चेहरे खिले; गर्मी से मिली राहत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 08, 2026