बुलंदशहर में तीसरे दिन भी तेज बारिश जारी:मौसम सुहावना हुआ, किसानों के चेहरे खिले; गर्मी से मिली राहत...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 08, 2026

बुलंदशहर में तीसरे दिन भी तेज बारिश जारी:मौसम सुहावना हुआ, किसानों के चेहरे खिले; गर्मी से मिली राहत...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में तीसरे दिन भी तेज बारिश जारी:मौसम सुहावना हुआ, किसानों के चेहरे खिले; गर्मी से मिली राहत

बुलंदशहर में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जिलेभर में तेज बारिश हुई। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, इससे प्रशासनिक दावों की पोल भी खुल गई। बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की मुख्य सड़कें पानी में डूब गईं। तेज बारिश से निचले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर तुरंत जलभराव हो गया। बुलंदशहर शहर के साथ अनूपशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, पहासू, सिकंदराबाद, खुर्जा और औरंगाबाद जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को आने-जाने में परेशानी हुई। फसल की पैदावार में होगा सुधार लगातार बारिश से जिले के तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। उनके अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक जिले में ऐसा ही मौसम बना रहेगा और बारिश होने की संभावना है। इस तेज बारिश का सबसे अच्छा असर कृषि क्षेत्र पर दिख रहा है। खासकर धान की खेती करने वाले किसान बहुत खुश हैं। फसल की इस स्टेज में बारिश को 'अमृत' के समान माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से सिंचाई का खर्च कम होगा और फसल की पैदावार में काफी सुधार होगा।

Published on September 08, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0