विधायक पति का शव देखकर पत्नी बदहवास, लिपटकर रोईं:बुलंदशहर में भाजपा विधायक अनिल शर्मा पंचतत्व में विलीन, बेटे ने मुखाग्नि दी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2026
विधायक पति का शव देखकर पत्नी बदहवास, लिपटकर रोईं:बुलंदशहर में भाजपा विधायक अनिल शर्मा पंचतत्व में विलीन, बेटे ने मुखाग्नि दी
बुलंदशहर के शिकारपुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का गुरुवार को उनके पैतृक गांव सुरजावली में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। करीब 12 बजे उनके बेटे कुश शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी। इससे पहले बुधवार देर रात अनिल शर्मा का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर गांव लाया गया था। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी मूर्ति देवी शव से लिपटकर रोते हुए बदहवास हो गईं। बेटी जूही का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार और पड़ोस की महिलाएं उनको संभालती रहीं। प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, डीएम और एसपी पार्थिव शरीर के साथ गांव पहुंचे थे। सुबह अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री जयवीर सिंह, सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद भोला सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, देवेंद्र लोधी, संजय शर्मा, सीपी सिंह और लक्ष्मीराज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026