बुलंदशहर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम:मंदिरों में गूंजा शंखनाद, दिव्य शृंगार से सजे लल्ला, घर-घर बजेगी बधाई...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 06, 2026

बुलंदशहर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम:मंदिरों में गूंजा शंखनाद, दिव्य शृंगार से सजे लल्ला, घर-घर बजेगी बधाई...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम:मंदिरों में गूंजा शंखनाद, दिव्य शृंगार से सजे लल्ला, घर-घर बजेगी बधाई

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आते ही बुलंदशहर जिला पूरी तरह कृष्णमय और भक्ति में डूब गया है। मध्यरात्रि के शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह है। "नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल है। बाल गोपाल के शृंगार की चीजें, मोरपंख, मुकुट, बंसी, माखन-मिश्री और पंचामृत सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। इस साल लल्ला के हिंडोले (झूले) और खास पोशाकों की मांग काफी बढ़ गई है। बाजार में 500 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की सुंदर ज़रीदार पोशाकें और 500 रुपये से 10,000 रुपये तक के सुंदर नक्काशीदार झूले मिल रहे हैं। बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की नटखट वेशभूषा खास आकर्षण बनी हुई है। जिले के प्रमुख राधा-कृष्ण मंदिर में जन्मोत्सव की खास तैयारियां की गई हैं। मंदिर को कोलकाता के खास नकली फूलों और रंग-बिरंगी सफेद लाइटों से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक प्रतिमा का सुंदर शृंगार कर उन्हें रत्नजड़ित सिंहासन पर बिठाया गया है। सुबह की मंगला आरती से शुरू हुए कार्यक्रम के बाद दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा।

Published on September 06, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0