महिला आयोग की सदस्य ने किया खुर्जा का दौरा:श्रमिकों से की मुलाकात,महिला अस्पताल का निरीक्षण,जन चौपाल में सुनी समस्याएं...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 09, 2025

बुलंदशहर के खुर्जा तहसील में महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने बुधवार को दौरा किया। उन्होंने राजकीय महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला मरीजों से सरकारी सुविधाओं का फीडबैक लिया।
पौधे लगाने की अपील की...
अहलावत ने वार्ड रूम में जाकर सरकारी रजिस्टर की जांच की। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया। जन चौपाल में महिलाओं की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
वहां काम करने वाली महिला श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। इसके बाद वह पॉटरी एरिया में गईं। महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। पूरे दौरे के दौरान सरकारी अमला उनके साथ मौजूद रहा।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025