पप्पू यादव के आचरण पर बबीता चौहान का हमला:बुलंदशहर में बोलीं- संसद में नौटंकी बर्दाश्त नहीं...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 06, 2026
पप्पू यादव के आचरण पर बबीता चौहान का हमला:बुलंदशहर में बोलीं- संसद में नौटंकी बर्दाश्त नहीं
बुलंदशहर में एक कार्यक्रम में रविवार शाम 5 बजे पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं से नशे की लत छोड़ने की अपील का स्वागत किया। साथ ही, सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और संसद में सांसद पप्पू यादव के आचरण की कड़ी निंदा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं से नशे की लत छोड़ने की अपील का समर्थन करते हुए बबीता चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री इतनी छोटी और संवेदनशील बातों का भी ध्यान रखते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को इतिहास का ऐसा पहला नेता बताया जो हर घर के नौजवानों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की चिंता करते हैं और हर विषय पर बात करते हैं। चौहान ने नशे को एक गंभीर विषय बताते हुए चिंता व्यक्त की कि देश का भविष्य यानी नौजवान कहीं न कहीं दिशाभ्रमित हो रहा है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026