सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब:'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजे मंदिर, भक्तों ने किया जलाभिषेक...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

August 06, 2026

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब:'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजे मंदिर, भक्तों ने किया जलाभिषेक...TV Newsकल तक

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब:'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजे मंदिर, भक्तों ने किया जलाभिषेक

बुलंदशहर में सावन माह के पहले सोमवार को जनपद बुलंदशहर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। इस दौरान 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शिकारपुर तहसील क्षेत्र स्थित प्राचीन बरासऊ शिव मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ उमड़ी। ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से जलाभिषेक करने पर भगवान भोलेनाथ मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्री द्वादश महालिंगेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां भक्त अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार करते दिखे। बुलंदशहर के प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर और भूतेश्वर मंदिर सहित आसपास के अन्य शिवालयों में भी दूर-दराज से आए कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र व धतूरा अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। जिले में 11 और 12 अगस्त को मुख्य जलाभिषेक होना है, जिसके लिए शिव भक्त कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा गुजर रही है, वहां भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Published on August 06, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0