जान मोहम्मद हत्याकांड, परिजन खुलासे से असंतुष्ट:बुलंदशहर में सभी हत्यारों की गिरफ्तारी और गहन जांच की मांग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 23, 2026
जान मोहम्मद हत्याकांड, परिजन खुलासे से असंतुष्ट:बुलंदशहर में सभी हत्यारों की गिरफ्तारी और गहन जांच की मांग
बुलंदशहर में जान मोहम्मद की हत्या के मामले में सोमवार को परिजनों ने दोपहर 3 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के साथ एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने खुर्जा पुलिस पर मामले को गलत दिशा में मोड़ने का आरोप लगाते हुए सभी हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। मृतक जान मोहम्मद के पिता दीन मोहम्मद ने आरोप लगाया कि खुर्जा देहात थाना पुलिस मामले को भटका रही है और हत्या की असली वजह नहीं बता रही। उन्होंने कहा कि यदि हत्या ऑटो के लिए की जाती, तो ऑटो घटनास्थल पर ही नहीं होता। दीन मोहम्मद के अनुसार, उनके बेटे की हत्या नरबलि के लिए की गई है, जिसमें मुख्य आरोपियों के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस बचा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने खुर्जा पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न तो रिपोर्ट की कॉपी दी गई और न ही शुरुआत में प्रभावी कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने नरबलि के मामले को लूट का मामला बना दिया है। जियाउर्रहमान ने एसपी देहात से मामले की गहनता से जांच कर सभी हत्यारों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराएगी। एसपी देहात ने इस मामले में विस्तृत जांच करने और दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ नईम मंसूरी, नजीर अहमद, नदीम खान, शहाबुद्दीन, मोहम्मद अली, कलुआ, शमशाद, मुस्तकीम, सलमान, नूर हसन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026