मृतक अजब सिंह के बेटे प्रियांशु का गांव में दबदबा:बुलंदशहर में हथियारों के साथ सोशल मीडिया रील्स आई सामने, पुलिस कर रही जांच...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 18, 2026
मृतक अजब सिंह के बेटे प्रियांशु का गांव में दबदबा:बुलंदशहर में हथियारों के साथ सोशल मीडिया रील्स आई सामने, पुलिस कर रही जांच
सिकंदराबाद के बहुचर्चित दोहरा हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में मृतक अजब सिंह के बेटे प्रियांशु को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में प्रियांशु का भारी दबदबा और खौफ था। ग्रामीणों के अनुसार, पिता अजब सिंह के जेल जाने के बाद भी प्रियांशु का गांव में दबदबा बना रहा। उसके खौफ के कारण कोई भी ग्रामीण खुलकर उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। वह अक्सर महंगी फॉर्च्यूनर गाड़ी से आता-जाता था, जिससे इलाके में उसकी हनक दिखाई देती थी। दहशत फैलाने के साथ-साथ प्रियांशु सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था। इंटरनेट पर उसकी कई रील्स वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अत्याधुनिक हथियारों के साथ प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। हालांकि, इन हथियारों की वैधता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026