बुलंदशहर में बेकाबू स्कूटी नाले में गिरी...मैकेनिक की मौत:औद्योगिक क्षेत्र में शव को जेसीबी से बाहर निकाला; परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना किया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 18, 2026
बुलंदशहर में बेकाबू स्कूटी नाले में गिरी...मैकेनिक की मौत:औद्योगिक क्षेत्र में शव को जेसीबी से बाहर निकाला; परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना किया
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर अनियंत्रित स्कूटी नाले में गिरने से मैकेनिक की मौत हो गई। नाले में पड़ी स्कूटी को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को बुलवाकर शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान मोनू पिता जीवनलाल (26) निवासी सिकंदराबाद के रूप में हुई है। वह औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों में ग्रीस और अन्य सर्विसिंग का काम करता था। गुरुवार दोपहर काम खत्म करने के बाद वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। राहगीरों ने नाले में स्कूटी पड़ी देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से स्कूटी को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस नाले में औद्योगिक इकाइयों का अपशिष्ट और दूषित पानी बहता है। आशंका जताई जा रही है कि नाले के जहरीले पानी और दम घुटने के कारण मोनू की मौत हुई। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
Related Articles
मृतक अजब सिंह के बेटे प्रियांशु का गांव में दबदबा:बुलंदशहर में हथियारों के साथ सोशल मीडिया रील्स आई सामने, पुलिस कर रही जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 18, 2026
सैनिक के प्लॉट पर कब्जे का आरोप, खुर्जा में धरना:भाकियू (चढ़ूनी) और पूर्व सैनिकों ने शुरू किया प्रदर्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 18, 2026
6साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:बुलंदशहर में घटना के चार घंटे बाद पुलिस ने मारी गोली, खंडहर मकान में ले जाकर की थी वारदात...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 18, 2026