सैनिक के प्लॉट पर कब्जे का आरोप, खुर्जा में धरना:भाकियू (चढ़ूनी) और पूर्व सैनिकों ने शुरू किया प्रदर्शन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 18, 2026
सैनिक के प्लॉट पर कब्जे का आरोप, खुर्जा में धरना:भाकियू (चढ़ूनी) और पूर्व सैनिकों ने शुरू किया प्रदर्शन
बुलंदशहर की खुर्जा तहसील परिसर में गुरुवार शाम 4 बजे भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) और पूर्व सैनिकों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। यह प्रदर्शन जैसलमेर में तैनात सैनिक दीपक कुमार के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे के खिलाफ किया जा रहा है। सैनिक दीपक कुमार अपनी पत्नी आशिक देवी और बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगाने पहुंचे हैं। 'इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन' (IVO) के बैनर तले दर्जनों पदाधिकारी एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पाण्डेय के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। धरने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। भाकियू (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि सैनिक को उसका हक मिलने तक धरना समाप्त नहीं होगा। भाकियू (चढ़ूनी) के जिला प्रभारी प्रदीप चौधरी ने तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि प्रशासन उच्चाधिकारियों को गलत गाटा संख्या बताकर भ्रमित कर रहा है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026