स्लग :- अवैध संबंध में पति की हत्या, आत्महत्या का दिया रूप पुलिस ने किया खुलासा...पत्नी और देवर गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 15, 2026
स्लग :- अवैध संबंध में पति की हत्या, आत्महत्या का दिया रूप पुलिस ने किया खुलासा...पत्नी और देवर गिरफ्तार.....
गढ़वा
एंकर :- झारखण्ड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के पत्थरपनिया जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला गोला कोरवा 50 वर्ष का मामला आखिरकार हत्या का मामला निकला। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस चर्चित कांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।इस घटना के मुख्य आरोपी पत्नी और देवर ही निकला। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रंका डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने चिनिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
V/O 1 :- वहीं डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को पाल्हे गांव के जंगल में गोला कोरवा का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला था। प्रथम दृष्टया मे मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया। इसके आधार पर चिनिया थाना कांड संख्या 26/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 238(3)(5) के तहत अनुसंधान शुरू किया गया। जिसमे जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के भाई नारायण कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मृतक के भाई ने स्वीकार किया कि उसका अपने बड़े भाई की पत्नी सकलपतीया देवी के साथ अवैध संबंध था। घटना वाले दिन गोला कोरवा ने दोनों को जंगल में आपत्तिजनक हालत के स्थिति में रंगे हाथों देख लिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को गमछे के सहारे पेड़ से लटका दिया था, ताकि किसी को शक न हो।
V/O 2 :- वहीं पुलिस ने अनुसंधान के दौरान मृतक की पत्नी सकलपतीया देवी को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने भी हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।वहीं डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाते हुए बेहद कम समय में इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया हैं।
बाइट :- रोहित रंजन सिंह डीएसपी रंका गढ़वा।
ब्यूरो रिपोर्ट गढ़वा।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026