जामताड़ा जिला अंतर विद्यालय एवं क्लब स्तरीय जिला योगासन प्रतियोगिता प्रतियोगिता संपन्न सेंट जोसेफ स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 15, 2026
जामताड़ा जिला अंतर विद्यालय एवं क्लब स्तरीय जिला योगासन प्रतियोगिता प्रतियोगिता संपन्न सेंट जोसेफ स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन....
जामताड़ा
नगर स्थित सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय अंतर विद्यालय एवं क्लब स्तरीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों एवं क्लब के कुल 254 खिलाड़ियों ने अपना योग का जलवा दिखाएं।
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता अतिविशिष्ट अतिथि साइबर सेल Dysp अमित कुमार, समाजसेवी तरुण कु. गुप्ता, अतिथि के रूप में सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार , जामताड़ा महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रीति कुमारी, जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे ने सभी सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों और पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये साथ ही कार्यक्रम को सफल संचालन में निर्णायक मंडली के सभी पदाधिकारीयों को भी अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती आशा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहें कि आज के इस योग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा बनने पर अपने आप में गोरवान्वित महसूस हो रहा है कि मैं इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन पाया सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सभी खिलाड़ियों ने बहुत ही कड़ी मेहनत एवं अनुशासन के साथ आज के योग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मैं सभी योग खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।
ब्यूरो रिपोर्ट जामताड़ा।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026