औरंगाबाद में पूर्व सभासद की कार को ट्रैक्टर ने मारी:सवार बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 13, 2026
औरंगाबाद में पूर्व सभासद की कार को ट्रैक्टर ने मारी:सवार बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
औरंगाबाद में पूर्व सभासद नईम कुरैशी की कार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। यह घटना देर रात मोहल्ला सैयदगढ़ी के पास हुई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, पूर्व सभासद नईम कुरैशी अपनी अर्टिगा कार से देर रात मोहल्ला सैयदगढ़ी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान आलू से लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया है कि जल्द ही ट्रैक्टर को चिह्नित कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026