औरंगाबाद में सार्वजनिक तालाब पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा:जिलाधिकारी से शिकायत, एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 13, 2026
औरंगाबाद में सार्वजनिक तालाब पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा:जिलाधिकारी से शिकायत, एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना
औरंगाबाद नगर पंचायत के मोहल्ला अज़ीज़ाबाद में एक सार्वजनिक तालाब पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में कस्बे के समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने बुलंदशहर के जिलाधिकारी (डीएम) को एक शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में नागरिकों ने बताया कि यह तालाब नगरवासियों के दैनिक उपयोग और पशुपालन में जल संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। आरोप है कि कुछ भू-माफियाओं ने इस तालाब पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और यहां अवैध खनन भी किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, तालाब पर अवैध कब्जे के कारण नगर में पानी की निकासी बाधित हो गई है। इससे बरसात में बाजारों और घरों में पानी भर जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। इस कृत्य से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है और भूजल स्तर गिरने से पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। पत्र में उल्लेख है कि यह अवैध कब्जा माननीय सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के वर्ष 2018 के आदेशों का उल्लंघन है। संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई न होने से नगरवासियों में असंतोष है।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026