नगर पालिका के दावों की खुली पोल, सड़कें जलमग्न हो गईं : बुलंदशहर में मूसलाधार बारिश से चंद घंटों में डूबे घर-दुकानें...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 10, 2026
बुलंदशहर में मूसलाधार बारिश से चंद घंटों में डूबे घर-दुकानें:नगर पालिका के दावों की खुली पोल, सड़कें जलमग्न हो गईं
बुलंदशहर में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से हो रही मूसलाधार बारिश ने बुलंदशहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। कुछ ही घंटों की बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं, जबकि कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते बाजारों और रिहायशी इलाकों में सामान्य जीवन प्रभावित हो गया। तेज बारिश के कारण ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया और नालों का गंदा पानी घरों व दुकानों में भर गया। कई स्थानों पर लोगों को पानी निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। व्यापारियों ने लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई है।मानसून से पहले नगर पालिका और प्रशासन ने नालों की सफाई के दावे किए थे, लेकिन पहली ही तेज बारिश में इन दावों की हकीकत सामने आ गई। नालों के चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी और शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026