बोले- अब उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए बच्चों को दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा : सांसद ने किया मॉडल स्कूल का भूमि पूजन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 08, 2026
सांसद ने किया मॉडल स्कूल का भूमि पूजन:बोले- अब उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए बच्चों को दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा
बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुमरेजपुर में सोमवार दोपहर 12 बजे 'मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय' का भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद डॉ. भोला सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्यालय की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि इस मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए अब दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अब उन्हें अपने ही गांव और क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। यहाँ से पढ़कर निकलने वाले बच्चे आगे चलकर देश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।”
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026