देश के वीर सपूत शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा जी की स्मृति में गौरव द्वार का हुआ भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 06, 2026
🇮🇳 देश के वीर सपूत शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा जी की स्मृति में गौरव द्वार का हुआ भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन
ग्राम परवाना, जनपद बुलंदशहर | 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा जी की अमर स्मृति को सदैव जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से विकासखंड जहांगीराबाद के ग्राम परवाना में जिला पंचायत बुलंदशहर द्वारा निर्मित होने वाले "शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा स्मृति गौरव द्वार" का भव्य शिलान्यास एवं विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
इस गौरवपूर्ण अवसर का महत्व इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि 3 जुलाई शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा जी की जन्म जयंती का दिन है। उनके जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में गौरव द्वार का शिलान्यास पूरे क्षेत्र के लिए गर्व, सम्मान और भावनाओं का अविस्मरणीय क्षण बन गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय डॉ. अंतुल तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, बुलंदशहर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर अपने करकमलों से गौरव द्वार की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि "शहीद कभी मरते नहीं, वे राष्ट्र की आत्मा में सदैव जीवित रहते हैं।" उनके बलिदान को कोई भी राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। यह गौरव द्वार आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा जी के परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पल्लवी शर्मा, माताजी श्रीमती सुधा शर्मा, पुत्री कुहू शर्मा, बहन नूतन शर्मा, बड़े भाई पीयूष शर्मा एवं भाभी रचना शर्मा समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अंतुल तेवतिया ने शहीद की माताजी श्रीमती सुधा शर्मा एवं धर्मपत्नी श्रीमती पल्लवी शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और राष्ट्र के प्रति उनके परिवार के अद्वितीय त्याग एवं समर्पण को नमन किया।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने वीर शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान परवाना-महमूदपुर श्यौराज सिंह लोधी, मास्टर दिनेश चंद्र पाठक, सोनू पाठक, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया (स्याना विधायक प्रतिनिधि), पत्रकार समीर चौधरी परवाना ,महेंद्र गौतम, मास्टर श्यामलाल माहुर, बालवीर नेताजी, राजेंद्र नेताजी, आकाश गौतम, विशाल गौतम, रविंद्र गौतम, हरिदत्त माहुर नेताजी, नेताजी रजक सैफी, नेताजी इसरार अंसारी, हुकम सिंह गौतम, मास्टर जितेंद्र शर्मा, फौजी नवनीत शर्मा, जंगलिया व्यापारी, राहुल मुनीम, नेपाल प्रजापति, नेपाल लोधी, परवाना मंडल अध्यक्ष उधम सिंह लोधी, बबलू प्रधान (मनिया टिकरी) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" तथा "शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा अमर रहें" के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।
वीर शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा जी का जीवन, उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनकी जन्म जयंती पर किया गया यह शिलान्यास उनके प्रति पूरे क्षेत्र की सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान का प्रतीक है।
🇮🇳 शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा अमर रहें।
🇮🇳 भारत माता की जय।
🇮🇳 वंदे मातरम्।
दैनिक भास्कर रिपोर्टर समीर चौधरी परवाना
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026