पथराव के बाद सरेआम फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी : बुलंदशहर में अवैध कब्जा करने का प्रयास...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 06, 2026
बुलंदशहर में अवैध कब्जा करने का प्रयास:पथराव के बाद सरेआम फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव सौदा हबीबपुर में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पथराव हुआ और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। यह मामला सौदा हबीबपुर गांव में चौधरी कल्याण सिंह के ईंट भट्टे की जमीन से संबंधित है। आरोप है कि क्षेत्र का एक भू-माफिया इस जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया, तो आरोपी पक्ष ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। बाद में हमलावरों ने सरेआम हवा में आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026