बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र के विकासखंड ऊंचागांव स्थित ग्राम पंचायत कपसाईपुर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 03, 2026
बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र के विकासखंड ऊंचागांव स्थित ग्राम पंचायत कपसाईपुर, बलरामपुर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। गांव की मुख्य गलियों में कई दिनों से पानी जमा है और अब यह पानी लोगों के घरों में प्रवेश करने लगा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदा पानी घरों में पहुंचने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सोनू कुमार एवं संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026