सपाईयों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया : गुलावठी में अखिलेश-यादव का जन्मदिन जनसेवा के साथ मनाया... TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 01, 2026
बुलंदशहर के गुलावठी में समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को जनसेवा के रूप में मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों और राहगीरों को भोजन कराया गया। यह कार्यक्रम हापुड़ रोड स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया। वरिष्ठ सपा नेताओं के निर्देशन में सपा नगराध्यक्ष शहजाद अल्वी के नेतृत्व में गुलावठी के अधिकतर सपा कार्यकर्ता इस आयोजन में सक्रिय रहे। भंडारे से पहले, सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इस दौरान, उन्होंने अखिलेश यादव को आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। सपा के पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी कार्यकर्ताओं को राजनीति से पहले गरीब और जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता देने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने बताया कि सपा कार्यकर्ता उन्हीं के निर्देशों पर आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर तरूण अग्रवाल, संदीप गौतम, इस्लामुद्दीन मेवाती, अमीरूद्दीन मेवाती, कबीर अल्वी, नितिन गुर्जर, अकरम कुरैशी, युसूफ इकबाल, हाजी भुट्टो, शकील अहमद, मुनाफ भाई और साजिद मुनाफ सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026