सिकंदराबाद बाजार में देर रात बिजली के तारों में आग:आपूर्ति बंद कर बड़ा हादसा टला,शॉर्ट सर्किट से धधके तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 29, 2026
बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर के व्यस्ततम माधोदास बाजार में शनिवार देर रात 11 बजे मुख्य सड़क के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट या ओवरलोडिंग को आग का प्राथमिक कारण माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि पूरे बाजार में तेज रोशनी फैल गई और धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने लगीं। सड़क से गुजर रहे राहगीर और दोपहिया वाहन चालक चिंगारियों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस घटना से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि माधोदास बाजार में तारों में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद शटडाउन करा दी गई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एसडीओ ने बताया कि क्षतिग्रस्त तारों को बदलने और मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है, और जल्द ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विद्युत विभाग मामले की जांच कर रहा है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जर्जर विद्युत तारों को शीघ्र बदलने की मांग की है।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026