बुलंदशहर के सांखनी में मोहर्रम का मातम:कर्बला के शहीदों की याद में तबर्रुफ बांटा गया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 29, 2026
बुलंदशहर के सांखनी गांव में मोहर्रम की 12 तारीख को शिया समुदाय द्वारा मातम मनाया गया। इस दौरान कर्बला के शहीदों की याद में अंजुमनों ने नौहाख्वानी की और सीनाज़नी कर इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद किया। मातम और अज़ादारी के इस सिलसिले के बाद गांव में जरूरतमंदों और यतीमों में तबर्रुफ (खाद्य सामग्री) वितरित किया गया। यह वितरण समाजसेवी कामरान खान, मास्टर लियाकत और अख्तर रजा ने मिलकर किया। इस अवसर पर कामरान खान और मास्टर लियाकत ने कहा, “इमाम हुसैन का पैगाम केवल मातम मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भूखों को खाना खिलाना और मजलूमों की मदद करना भी हुसैनियत का अहम हिस्सा है।”इस कार्यक्रम में गांव के कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026