बुलंदशहर में लवर से ब्रेकअप के बाद चढ़ा था:टॉवर पर चढ़े युवक से इंस्पेक्टर बोले- हम तुम्हारे साथ,पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 27, 2026
बुलंदशहर में शाम करीब 7 बजे एक युवक टॉवर पर चढ़ गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मौके पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर युवक को नीचे उतारने के लिए फिल्मी अंदाज में समझाते नजर आ रहे हैं। इंस्पेक्टर असलम कह रहे हैं- बुलंदशहर पुलिस तुम्हारे साथ है, नीचे आ जाओ। लगभग एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस प्रेमी को सुरक्षित नीचे उतारने में कामयाब रही। मामला बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र का है। गांव के रहने वाले अतुल ठाकुर का पास के ही दूसरे गांव की एक अन्य जाति की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन हाल ही में प्रेमिका ने अतुल से अपना नाता तोड़ लिया। प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद अतुल गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में चला गया। इसी गम में आकर वह आज अचानक गांव में स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026