बुलंदशहर जिला पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा:जांच शुरू,श्मशान घाट के बजाय दूसरी जगह बनाया खड़ंजा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 27, 2026
बुलंदशहर जिला पंचायत में विकास कार्यों में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जिले की शिकारपुर तहसील के पहासू ब्लॉक के गांव कमौना में स्वीकृत रास्ते के बजाय ठेकेदार ने मनमर्जी से दूसरी दिशा में खड़ंजा बना दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद जिला पंचायत प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत द्वारा गांव कमौना में सतु सिंह के खेत से श्मशान घाट तक खड़ंजा निर्माण स्वीकृत किया गया था। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को श्मशान घाट तक पहुंचने में होने वाली असुविधा को दूर करना था। हालांकि, ठेकेदार ने नियमों और स्वीकृत एस्टीमेट का उल्लंघन किया। उसने श्मशान घाट का रास्ता बनाने के बजाय सुल्तान सिंह जाटव के घर से खेतों की ओर जाने वाला रास्ता बना दिया। जब ग्रामीणों को इस हेरफेर की जानकारी मिली, तो उनमें भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का कड़ा विरोध करते हुए जिला पंचायत के उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026